बार काउंसिल ऑफ UP के इलेक्शन में वकीलों ने किया हंगामा, चुनाव स्थगित

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश
चुनाव के दौरान जुटे वकील।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मंगलवार को वकीलों ने चुनाव प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हाईकोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बन गया और सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोर्स को तैनात करना पड़ा। अचानक हुए हंगामे के बाद चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्‍थगित कर दिया गया।

चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के कारण रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया। इसके बाद नई तारीख की घोषणा के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। बार काउंसिल के चुनाव में इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद वकील समुदाय में आक्रोश का माहौल बन गया है। चुनाव में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी बात की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वकीलों को समन नहीं जारी कर सकती जांच एजेंसी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वहीं हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। वकील समुदाय ने इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं चुनाव के स्थगन के बाद बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने वकीलों से शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को संभालने की अपील की है। साथ ही कहा कि चुनाव की तारीख की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी, लेकिन फिलहाल चुनाव प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।

यह भी पढ़ें- तहसील में शौचालयों की हालत पर SDM ने खुद को ठहराया जिम्मेदार, वकीलों की नाराजगी पर लगाई उठक-बैठक