पंजाब कैबिनेट: भगवंत मान सरकार के दस मंत्रियों ने ली पद की शपथ

भगवंत मान सरकार

आरयू वेब टीम। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की और भगवंत मान की अगुवाई में बहुमत के साथ सरकार बनी है। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। इसके बाद आज उनके कबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर सहित सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम भगवंत मान की कैबिनेट में डॉक्टर बलजीत कौर एकमात्र महिला विधायक हैं। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही कहा कि वो बतौर मंत्री तो काम करेंगी ही, साथ ही डॉक्टर के रूप में भी समाज के लिए काम करती रहेंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री की कैबिनेट में सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा को शपथ दिलाई गई। हरपाल सिंह चीमा दिरबा से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। एक समय मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे। 2017 में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्हें मजबूत नेता माना जाता है और सबसे पहले कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी इस बात की पुष्टि करता है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान ने ली पंजाब के CM पद की शपथ, कहा नहीं होंगे हल्की राजनीति में शामिल

वहीं मान की कैबिनेट में डॉक्टर बलजीत कौर ने दूसरे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला सीट से विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने डॉक्टर विजय सिंगला को कैबिनेट में शामिल किया है। सिंगला अनुभवी नेता हैं। वो पहले भी पंजाब में मंत्री रहे हैं। पंजाब कैबिनेट के पांचवें मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के अलावा गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर ने भी शपथ ली।

गौरतलब है कि भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ-ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस के मौके पर हुआ। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें- राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोह‍ित से मिले भगवंत मान ने पंजाब में सरकार बनाने का पेश किया दावा