VRS लेने वाले पूर्व IAS अफसर अरुण गोयल ने संभाला भारत के चुनाव आयुक्‍त का पदभार

अरुण गोयल

आरयू वेब टीम। हाल ही में नौकरी से वीआरएस लेने वाले पूर्व आइएएस अफसर अरुण गोयल भारत के नए चुनाव आयुक्त बनें हैं। उन्होंने आज यानी सोमवार को पदभार ग्रहण किया। अरुण गोयल को उस समय चुनाव आयुक्त की कमान सौंपी गई है, जब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना उनकी मुख्य चुनौतियों में से एक होगी।

इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सेवानिवृत आइएएस अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया है। अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2022 को होने वाला था, लेकिन उन्होंने सेवा पूरी होने से एक महीना पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- दो चरणों में होगा गुजरात विधानसभा चुनाव, आठ दिसंबर को आएगा परिणाम, EC ने की घोषणा

इसके साथ ही चुनाव आयुक्त का पद 15 मई से खाली चल रहा था। इस पर अब अरुण गोयल की नियुक्ति की गई है। चुनाव आयुक्त का यह पद तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का हिस्सा हैं। गोयल इससे पहले भारी उद्योग सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवाएं दी हैं। वहीं आने वाले महीनों में नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते समय निर्वाचन आयोग के पास उसके सभी तीन सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल-गुजरात चुनाव की अधिसूचना जारी, EC ने लगाई एग्जिट व ओपिनियन पोल पर रोक