भारत में कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें टाइमिंग

आरयू वेब टीम। सात सितंबर यानी कल भारत में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा। ये ग्रहण देश के सभी राज्यों में दिखाई देगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिर्विदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार के चंद्र ग्रहण पर सौ साल बाद पितृ पक्ष का संयोग बन रहा है।

इस बार लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कि शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लगने जा रहा है। साल 2025 के आखिरी चंद्र ग्रहण विशेषज्ञों के मुताबिक सात सितंबर यानी कल लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक माना जा रहा, क्योंकि जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर तीन महीने पहले और तीन महीने बाद तक दिखाई देता है। ये चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। जो कल रात आठ बजकर 59 मिनट से चांद पर हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी। इसे चंद्र ग्रहण का पेनब्रा स्टेज कहा जाता है, लेकिन सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के नौ घंटे पहले ही माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में देखी गई अद्भुत खगोलीय घटना, रिंग ऑफ फायर, की तरह नजर आया सूर्य ग्रहण

चंद्र ग्रहण का आरंभ सात सितंबर की रात नौ बजकर 58 मिनट से होगा और इस ग्रहण का समापन आठ सितंबर की आधी रात एक बजकर 26 मिनट पर होगा। अगर ग्रहण के सबसे महत्वपूर्ण और पीक टाइमिंग की बात की जाए तो ये रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर होगा। यानी भारत में संपूर्ण ग्रहण काल की कुल अवधि तीन घंटे 28 मिनट की रहेगी।

यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये खास उपाय