बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का एकाएक निधन

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

आरयू वेब टीम। सीनेजगत से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के 40 वर्षीय विनर सिद्धार्थ शुक्ला का एकाएक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद मुंबई के अस्‍पताल में उनका निधन हो गया। एक्टर के निधन की पुष्टि कूपर अस्पताल ने की है। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लगा है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल में बीती रात को ही दवाइयां ली थीं, वहीं आज गुरुवार को उनके निधन की दुखद खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया। सिद्धार्थ टीवी शो ‘बालिका वधू’ में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था।

यह भी पढ़ें- मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वो बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- बालिका वधू की दादी सा का कार्डियक अरेस्‍ट से निधन