भाजपा में शामिल होकर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बोले, ये सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी

लिएंडर पेस
भाजपा का टिकट देकर लिएंडर पेस को पार्टी में शामिल करते केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू व अन्य।

आरयू वेब टीम। लम्बी बातचीत और चर्चाओं के बाद आखिरकार टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौदूजगी में लिएंडर पेस ने बीजेपी जॉइन की। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका भाजपा में शामिल होना काफी फायदमंद माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। भाजपा की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है।

दरअसल दिल्ली भाजपा मुख्यालय में मंत्री किरन रिजिजू ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी को भाजपा की सदस्यता वाली पर्ची दी। साथ ही फूलों का एक बुके देर पार्टी में उनका स्वागत किया। वहीं लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करते नजर आए। गौरतलब है कि लिएंडर पेस से पहले भी तमाम खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कुछ ने तो चुनाव भी लड़ा और कुछ मंत्री और राज्यसभा सांसद भी बने।

यह भी पढ़ें- असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई

लिएंडर का बंगाल में फैन बेस काफी अच्छा है। लोग उनको पसंद करते हैं। ऐसे में वह बड़े वोट बैंक को भाजपा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर भाजपा उनको उम्मीदवार बनाती है तो इसका असर शहरी वोटर्स पर जरूर देखने को मिल सकता है। युवा वोट भी भाजपा की तरफ आकर्षित होगा। बता दें कि लिएंडर ने पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे पर मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- असम कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, लगाए ये आरोप