भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप को बनाया प्रत्याशी, कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे को दिया टिकट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लम्बे समय से लग रहे कयासों पर आखिर कार भाजपा ने विराम लगा दिया है। यूपी की हॉट सीट रायबरेली से भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है।

हांलाकि भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके
बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने गुरुवार को बताया कि भाजपा हाईकमान के निर्देश पर करण भूषण सिंह का कमल निशान के लिए कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चुनावी प्रक्रियायें पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का औपचारिक उम्मीदवार घोषणा पत्र मिलते ही शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि को करन भूषण नामांकन करेंगे।

यह भी पढ़ें- टीवी की अनुपमा ने ली राजनीति में एंट्री, भाजपा में हुईं शामिल

बता दें किकरण सिंह बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ। वह शादीशुदा हैं और उनके एक बेटा और एक बेटी है। वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। करण भूषण ने गोंडा में अपने पिता के नंदिनी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। अभी वे उत्तर प्रदेश कुश्‍ती संघ के अध्यक्ष हैं। पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं। करण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रहे, लेकिन पिता के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद करण सिंह ने भी पद छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने लखनऊ से किया नामांकन, यूपी- उत्तराखंड के CM भी रहे साथ