ब्रह्माकुमारी कमला का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

ब्रह्माकुमारी कमला

आरयू वेब टीम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आम लोगों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में रखा गया। रविवार को दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं राज्यपाल ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- अब एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कमला दीदी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का समाचार दुखद है। ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं।

यह भी पढ़ें- झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का निधन, BJP के संस्थापक सदस्य में थे शामिल