CM योगी ने ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ का उद्घाटन कर कहा, शॉर्टकट न अपनाएं गुणवत्ता पर दें ध्यान

आम महोत्सव
आम के स्टाॅल का निरीक्षण करते सीएम योगी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि यूपी का आम आज दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक हजार वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं। उत्तर प्रदेश में केवल यूपी की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं। आगे कहा कि बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं ।

इतना ही नहीं निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बाजार बने हैं। हाल ही मास्को में यूपी का आम हाथों-हाथ लिया गया। सीएम ने महोत्सव के दौरान ही 12 टन आम बहरीन, एक टन दुबई तथा दो टन मास्को के लिए भी रवाना किया।

इस दौरान सीएम योगी ने आम महोत्सव में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने उनपर मौजूद स्टालों के बारे में और उनकी खासियत की भी जानकारी ली। सीएम योगी के साथ उनके मंत्रीमंडल के उद्यान, कृषि विपणन, एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री स्वातंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ जनसभा में बोले CM योगी, भारत के नागरिक अब जहां भी जाते, उन्हें सम्मान से जाता है देखा

गौरतलब है कि लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित हो रहे आम महोत्सव में जहां 725 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन होगा, वही लगभग 50 किस्मों के आम बागवानों/उत्पादकों आदि के बीच प्रतियोगिता भी होगी, यही नहीं आम आधारित संरक्षित उत्पादों (अचार, चटनी, जैम, जूस, मुरब्बा आदि) के बनाने वालों के बीच कंपटीशन भी होगा।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने लाॅन्च किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का Logo, एंथम व जर्सी