CWC 2023 के बीच ICC ने की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

आरयू वेब टीम। भारत में खेले जा रहे विश्‍व कप 2023 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को सरकार के खेल प्रशासन में हस्तक्षेप के चलते श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को बैठक की और निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है।

आईसीसी बोर्ड ने अपने निर्णय में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है, विशेष रूप से, अपने मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि शासन, विनियमन और प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं है। श्रीलंका में क्रिकेट निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- 128 साल बाद होगी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने प्रस्ताव किया मंजूर

आईसीसी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि निलंबन की शर्तों पर आईसीसी बोर्ड उचित समय पर फैसला करेगा। श्रीलंका संसद ने देश में खेल की संचालन संस्था श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के पदाधिकारियों को हटाने के लिए सर्वसम्मति से एक संयुक्त प्रस्ताव पारित किया है, जिनके सांसदों ने ‘भ्रष्ट’ होने का दावा किया है। सरकार और विपक्ष ने बिना वोट के ‘एसएलसी अध्यक्ष सहित भ्रष्ट पदाधिकारियों को हटाने’ नामक प्रस्ताव को पारित करने के लिए हाथ मिलाया।

यह भी पढ़ें- #WC2023: 302 रनों श्रीलंका फतह कर सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया, शमी-सिराज की गेंदबाजी ने बरपाया कहर