150 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के साथ ही स्पाइस जेट की फ्लाइट से निकली चिंगारी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इमरजेंसी लैंडिंग
फाइल फोटो।
आरयू वेब टीम। दिल्ली में स्पाइसजेट की फ्लाइट की मंगलवार इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। उड़ान भरने के बाद तुरंत बाद चिंगारी दिखने के कारण फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया। लेह जा रहे इस फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। अचानक इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि क्रू मेंबर ने समझाबुझा कर उन्हें शांत कराया।

यह भी पढ़ें- स्पाइसजेट की फ्लाइट में फिर आई खराबी, 24 दिन में 9वीं घटना से लगातार उठ रहें सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक 150 यात्रियों को दिल्ली से लेह लेकर जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मॉडल की इस फ्लाइट के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

बताया जा रहा है कि उड़ान को मंगलवार सुबह 5:55 बजे दिल्ली से लेह रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट 6.21 बजे टेकऑफ हुई। आपात लैंडिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं। प्रायोरिटी लैंडिंग और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता पक्का करने के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी।