DM-CMO विवाद पर बोले अखिलेश, ईमानदार कर सकता है प्रेस कॉन्फ्रेंस

अखिलेश यादव
प्रेस कांफ्रेंस करते हरिदत्त नेमी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कानपुर डीएम और निलंबित सीएमओ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। निलंबित सीएमओ ने प्रेस कांफ्रेंस करके डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। इसपर अखिलेश यादव ने कहा है कि ईमानदार ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्टकर कहा कि ईमानदार ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। सपा मुखिया ने कहा कि कानपुर के जिलाधिकारी बनाम सीएमओ के बीच की टकराहट का सच सामने लाने के लिए एक उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच बैठाई जाए।

इसके पहले बीते 19 जून को शासन ने सीएमओ कानपुर नगर सीएमओ हरि दत्त नेमी को भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। उनकी जगह श्रावस्ती के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदयनाथ को सीएमओ के पद पर भेजा है।

यह भी पढ़ें- DM से विवाद के बाद कानपुर के सीएमओ हरिदत्त सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। निवर्तमान सीएमओ हरिदत्त नेमी ने अपने आप को अनुसूचित जाति का बताया है। वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पत्र के अंत में उन्होंने लिखा है कि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से एक अनुसूचित जाति के अधिकारी (सीएमओ) की रक्षा की जाए, न्याय दिलाया जाए। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि डीएम और सीएमओ के बीच टकराव का सच सामने लाने के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, योगी सरकार में चरम पर पहुंचा भ्रष्‍टाचार, उत्‍तर प्रदेश के हर विभाग में मची लूट-खसोट