इमामी समेत आठ कंपनियों को भ्रामक दावा करने पर FSSAI ने थमाया नोटिस

एफएसएसएआइ

आरयू वेब टीम। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआइ) ने देश की आठ बड़ी फूड कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों में इमामी हेल्दी एंड टेस्टी भी शामिल है। इन कंपनियों पर अपने प्रोडक्ट्स के ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और विज्ञापनों में उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है।

बाजार में कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए ऐसे ब्रांड नाम या ट्रेड नेम का इस्तेमाल कर रही हैं, जो ग्राहकों को गलत जानकारी देते हैं। रेगुलेटर ने पाया कि ये आठ फूड बिजनेस ऑपरेटर्स फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे। वे ऐसे दावे कर रहे थे जो उनके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता से मेल नहीं खाते।

इस कार्रवाई में सबसे बड़ा और प्रमुख नाम कोलकाता स्थित इमामी ग्रुप के कुकिंग ऑयल डिवीजन ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी’ का है। एफएसएसएआइ के मुताबिक, इस ब्रांड का ट्रेड नाम उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है। रेगुलेटर ने कहा कि यह नाम पहली नजर में एफएसएसएआइ के लागू नियमों के विपरीत प्रतीत होता है, क्योंकि यह सीधे तौर पर प्रोडक्ट के ‘हेल्दी’ होने का दावा करता है जो कि बिना किसी ठोस सबूत के सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- Zomato ने दिया फूड लवर्स को झटका, बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

एफएसएसएआइ का कहना है कि कुछ कंपनियों के ब्रांड नाम और प्रोडक्ट दावे ऐसे हैं, जिनसे ग्राहकों के मन में गलत धारणा बन सकती है। रेगुलेटर का मानना है कि किसी भी फूड प्रोडक्ट्स को ऐसे तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए, जिससे उसके बारे में भ्रामक संदेश जाए। इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही एफएसएसएआइ ने मैगी को लेकर नेस्ले इंडिया, केएफसी, फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट को भी नोटिस जारी किए थे।

इन आठ कंपनियों को रेगुलेटर ने थमाया नोटिस

इमामी हेल्दी एंड टेस्टी (Emami Healthy & Tasty)

हेल्थ एड (Health Aid)

ट्रूवी (Troovy)

द हेल्दी फैक्ट्री (The Healthy Factory)

हेल्दी मास्टर (Healthy Master)

हेल्दी चॉइस (Healthy Choice)

प्लान बी (Plan B)

न्यूहर्ब्स (Neuherbs)

यह भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें ये चार फूड, लीवर की गंदगी झट से होगी साफ