जांच में घटिया मिली एवरेस्ट की दोनों हींग, बिक्री पर FSSAI ने लगाई रोक

एफएसएसएआइ

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। एवरेस्ट के येलो हींग पाउडर और ब्लैक हींग पाउडर के नमूने गुणवत्ता में घटिया मिले हैं। जिसके बाद एवरेस्ट कंपनी और लालजी गोधू को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया गया है। शनिवार को ये रोक देश के खाद्य नियामक एफएसएसएआइ ने लगाई है।

मिलावटखोरों को संरक्षण देने व कार्रवाई नहीं करने लिए बदनाम एफएसएसएआइ की तरफ से ये बताया गया है कि दोनों हींग के नमूनों को लिया गया था, जो जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं, साथ ही लेबल भी गलत लगा हुआ था। साथ ही एफएसएसएआइ की तरफ से कंपनी को चेतावनी जारी की गई है कि वह अपनी कमियां दूर कर लें अन्यथा आगे की कार्रवाई की जायेगी।

एफएसएसएआइ की तरफ से दी गई जानकारी में ये बात भी निकल कर सामने आ रही है कि कंपनी के चिकन मसाले और गरम मसाले व एग करी पाउडर में पांच प्रतिशत नमक मानक से अधिक मिला था, लेकिन नमक ज्यादा होने की बात लेबल पर नहीं लिखी हुई थी। इसके अलावा मसालों की मात्रा भी लेबल पर नहीं बताई गई थी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 30 जगाहों पर छापेमारी कर FSDA ने जब्त किया छह क्विंटल खोया

वहीं गोधू एंड कंपनी का हींग भी गुणवत्ता में खरा नहीं उतरा है, वह भी मिलावटी पाया गया है। एफएसएसएआई की तरफ से दी गई जानकरी में यह बात सामने आई है कि कंपाउंडेड हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची हींग में मात्रा से अधिक स्टार्च मिला है। ये भी मानक के अनुरूप नहीं रहा है। हींग में स्टार्च की मात्रा वजन के हिंसाब से होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- नवरात्र में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी साबूदाना, ऐसे करें नकली की पहचान