गर्मियों में बालों में इस्तेमाल करें पुदीने का तेल, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

पुदीने का तेल

आरयू वेब टीम। गर्मियों में पुदिना त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम होती है। पुदीने की पत्तियों के अर्क से पेपरमिंट ऑयल तैयार किया जाता है। बालों की कई तरह की परेशानियों को पुदीने का तेल से दूर किया जा सकता है।

गर्मियों में बालों और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग महंगे तेल और शैम्पू में पैसे खर्च करते हैं। तो कई लोग महंगे सैलून में जाकर ट्रीटमेंट करवाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पुदिने का इस्तेमाल करके आप कैसे अपने बालों में ठंडक पहुंचा सकती हैं।

पुदीने के तेल में मेंथॉल होता है। बालों की कई तरह की परेशानियों को पेपरमिंट ऑयल से दूर किया जा सकता है। इस तेल से मालिश करने से सिर को ठंडक मिलती है और कई अन्य फायदे मिलते हैं।

झड़ते बालों को रोकने के लिए पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल मे कुछ बूंदें पुदीने का तेल मिला लें। अब इसे बालों में लागएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इस तेल को बालों में करीब 15-20 मिनट तक लगाएं और उसके बाद शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। पुदीने में मौजूद मेंथॉल सिर को ठंडा रखता है।

यह भी पढ़ें- बालों के लिए वरदान है मुलेठी, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

बालों में बादाम का तेल लगाना बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। यह तेल बालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। लेकिन पुदिने के तेल के साथ इसे मिलाकर लगाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। इसके लिए बादाम के तेल में पांच से छह बूंदे पुदिने के तेल की मिला लें। अब इसे अपनो बालों की जड़ों में लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। तेल लगाने के बाद आधे घंटे तक बालों को ढंक कर रखें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो दें। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलेगा और नमी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- इन उपाय को अपनाकर झड़ते बालों की समस्या से पाएं निजात