गोरखपुर में मुख्यमंत्री तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते मुख्यमंत्री।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

साथ ही कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सौ से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- CM योगी के ही विभाग के 19 टेंडर में खेल कर हो गया 369 करोड़ का घोटाला! पूर्व IPS ने खुलासा कर की मुख्‍यमंत्री से कार्रवाई की मांग

गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। योगी ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।

उन्होंने कहा कि योग हमें आत्म-शक्ति और आत्म-विश्वास प्रदान करता है, जिससे हम अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल रहा। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की।

यह भी पढ़ें- CM योगी की घोषणा, अकबरपुर-टांडा बस अड्डों का बदलेंगे नाम