हेल्दी बोन्स से लेकर ग्लोइंग स्किन तक देता है गाजर का सेवन

आरयू वेब टीम। जड़ वाली सब्जियों को हमेशा से ही शरीर के लिए लाभदायक बताया जाता है। ये पाचन के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं। जड़ वाली सब्जियों में से एक है गाजर। सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलने वाली गाजर हर किसी को प्रिय होती है। इसका मीठा स्वाद, पौष्टिक गुण और विभिन्न व्यंजनों में उपयोग होने के गुण इसे विंटर डाइट का जरूरी हिस्सा बना देते हैं।

फिर चाहे आप इसका इस्तेमाल गाजर का हलवा, गाजर पराठा, गाजर का सूप, गाजर बर्फी, गाजर का मुरब्बा, गाजर चटनी, गाजर का केक के ही रूप में क्यों न करें। तो जानिए कैसे गाजर आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गाजर का सेवन आंखों के लिए काफी लाभयादक होता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन में समृद्ध हैं। यह एक ऐसा यौगिक है जो आपके शरीर में विटामिन ए के स्तर को बढ़ाता है। यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हड्डियां होती हैं मजबूती

अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। दरअसल  गाजर में कैल्शियम और विटामिन के होता है। ये दोनों ही हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

कैंसर के खतरे को करती है कम

गाजर में एंटीऑक्सीडेट होती है, जो शरीर में मौजूद फ्री मेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इससे आपको कैंसर होने की संभावना कम हो सकती है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनॉयड और एंथोसायनिन पाए जाते हैं।

हृदय के लिए रामबाण उपाय

गाजर आपके हार्ट की बेस्ट फ्रेंड हैंं, जिन लोगों को दिल की बीमारी हो उनको गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए खास होता है, इसके अलावा पोटेशियम और फाइबर भी गाजर में पाया जाता है। इतना ही नहीं लाल गाजर में लाइकोपीन भी होता है, जो हृदय रोग को रोकने में मदद करता है।

इम्युनिटी को करें मजबूत

गाजर का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। गाजर में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर को एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है। विटामिन सी संक्रमण से लड़ने में शरीर को मजबूत बनाता है।

शुगर के रोगियों के लिए उपयोगी 

गाजर रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। ऐसे में दिन लोगों को मधुमेह हो उनको गाजर जरूर खाना चाहिए। कहा जाता है कि गाजर में मौजूद फाइबर एक स्वस्थ ब्लड शुगर बरकरार रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- बालों की समस्याओं व वजन कम करने में मद्दगार हैं काले अंगूर