हेमंत सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया: अमित शाह

अमित शाह
कार्यक्रम को संबोधित करते अमित शाह।

आरयू वेब टीम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड में हेमंत सरकार को निशाने पर लिया है। गृह मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया। अमित शाह ने कहा “आज झारखंड भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। ये यात्रा झारखंड के गांव-गांव तक जाएगी और परिवर्तन का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और ऐसी सरकार लानी है जो भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।

शाह ने सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हेमंत  जी ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी देंगे। प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी मिली क्या? नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक दौड़ाने का काम हेमंत सोरेन ने किया है। हमारे इस प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। हमें इसे रोकना पड़ेगा। ये काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।

गृह मंत्री ने कहा लालू यादव, झामुमो और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक है घुसपैठिए। वोट बैंक के डर से ये लोग घुसपैठ नहीं रोकते हैं।आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे।

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर किया श्री विजय पुरम, अमित शाह ने कहा, यह नाम स्वाधीनता के संघर्ष को है दर्शाता

झारखंड की रचना भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो’ जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह का दावा, सरकार पूरा करेगी अपना कार्यकाल, 2029 में भी आएगी भाजपा