हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

सुक्खू की बिगड़ी तबीयत

आरयू वेब टीम। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आइजीएमसी) में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उनका हाल जानने आइजीएमसी पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया है। सीएम सुक्खू अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनकी सभी मेडिकल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्व CM हरीश रावत का एक्सीडेंट, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई फॉर्च्यूनर

आइजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार है और वह कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक व चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया। वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत अचनाक बिगड़ गई थी। जून में मुख्यमंत्री ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाया था। वहां मुख्यमंत्री पांव दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- ED की कार्रवाई के बाद बिगड़ी मंत्री सेंथिल बालाजी की तबीयत, डाॅक्टर ने दी जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह