चैनलों के एग्जिट पोल में भगवा सब पर भारी

Exit poll

आरयू वेब टीम।

उत्‍तर प्रदेश समेत देश के पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद आज शाम कई न्‍यूज चैनलों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए है। पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में ज्यादा संभावना त्रिशंकु विधानसभा बनने की नजर आ रही है।

हालांकि प्रतिष्ठित आज तक और टाइम्स नाउ ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनने की संभावना जतायी है। एबीपी न्यूज का एग्जिट पोल जहां भाजपा को बहुमत से 26 सीटें दूर बता रहा है। तो अन्य चैनलों ने भी भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना व्यक्त की है। बसपा को नुकसान की संभावना जतायी गयी है।

पंजाब के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी और आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रहेगी। अकाली दल-भाजपा गठबंधन का यहाँ सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।

उत्तराखंड के बारे में एग्जिट पोल के मिश्रित नतीजे सामने आ रहे हैं। कुछ चैनलों ने जहां भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जतायी है। वहीं कुछ का कहना कि राज्य में कांटे का मुकाबला है, भाजपा या कांग्रेस में से कोई भी विजयी हो सकता है।

गोवा में भाजपा के आगे रहने की संभावना जतायी जा रही है। इसके अलावा मणिपुर में मुख्यमंत्री इबोबी सिंह का लंबा शासन इस बार हिलता नजर आ रहा है। कुछ चैनलों का दावा है कि मणिपुर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी।

एक नजर उत्तर प्रदेश के लिए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल नतीजों पर-

इंडिया टीवी

भाजपा- 155-167 सीटें

सपा-कांग्रेस गठबंधन- 135-147 सीटें

बहुजन समाज पार्टी- 81-93 सीटें

टाइम्स नाउ और वीएमआर के मुताबिक यूपी में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच सकती है-

बीजेपी- 190 से 210 सीटें

सपा-कांग्रेस गठबंधन- 110 से 130 सीटें

बीएसपी- 57 से 74 सीटें

अन्य – 8 सीटें

आज तक

भाजपा- 251-279 सीटें

सपा-कांग्रेस गठबंधन- 88-112 सीटें

बीएसपी- 28-42 सीटें

अन्य- 6-16 सीटें

एबीपी न्यूज

भाजपा- 164-176 सीटें

सपा-कांग्रेस गठबंधन- 156-169 सीटें

बहुजन समाज पार्टी-60-72 सीटें

अन्य- 2-6 सीटें

पंजाब के एग्जिट पोल

इंडिया टुडे

अकाली-भाजपा गठबंधन- 4-7

कांग्रेस- 62-71

आम आदमी पार्टी- 42-51

अन्य- 2 सीटें

इंडिया टीवी

अकाली-भाजपा गठबंधन- 5-13

कांग्रेस- 41-49

आम आदमी पार्टी- 59-67

अन्य- 0-3

एबीपी न्यूज

अकाली गठबंधन को 19-27

कांग्रेस को 45-56 सीटें

आम आदमी पार्टी को 36-46 सीटें मिल सकती हैं

उत्तराखण्ड के एग्जिट पोल-

इंडिया टीवी

भाजपा-29-35

कांग्रेस-29-35

बसपा-2-8

आज तक

भाजपा-46-53

कांग्रेस- 12-21

बसपा-1-2

अन्य-1-4

गोवा के एग्जिट पोल-

आज तक

भाजपा-18-22

कांग्रेस-9-13

आम आदमी पार्टी-0-2

एमजीपी-4-9

मणिपुर के एग्जिट पोल-

आज तक

कांग्रेस-30-36

भाजपा-16-22

अन्य-6-11