श्रीहरिकोटा से LVM3 M6 राॅकेट लॉन्च, ISRO ने बताया बड़ी उपलब्धि

ब्लू बर्ड ब्लॉक-2
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होता ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 राॅकेट।

आरयू वेब टीम। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने बुधवार को LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड​​​​​​, भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।

इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। ये स्पेसक्राफ्ट आज सुबह 8.55 बजे आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड से लॉन्च हुआ। ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट LVM3 रॉकेट के इतिहास में लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड होगा। ये लॉन्च इसरो के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2, स्पेस एजेंसी के LVM3 रॉकेट द्वारा लो अर्थ ऑर्बिट (लियो) में रखा गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है।

ये मिशन इसरो की कमर्शियल शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआइएल) और अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल, जिसे एएसटी और साइंस एलएलसी के नाम से भी जाना जाता है, के बीच एक कमर्शियल समझौते के तहत किया जा रहा है। 6,100 किलोग्राम के साथ, यह इसरो के हेवी-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल LVM3 द्वारा रखा गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है। पिछला रिकॉर्ड LVM3-M5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट-03 के नाम था, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम था और इसे इसरो ने दो नवंबर को सफलतापूर्वक जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में लॉन्च किया था।

वहीं अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल पहला स्पेस- आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क विकसित कर रही है जो सीधे सामान्य स्मार्टफोन से जुड़ता है। यह नेटवर्क कमर्शियल और सरकारी दोनों उपयोग के लिए है और दुनिया भर में फोर जी और पांच जी वॉयस और वीडियो कॉल, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाओं को सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें- लॉन्चिंग के तीसरे चरण में फेल हो गया EOS-09, ISRO ने कहा हम आएंगे वापस

ब्लूबर्ड ब्लॉक -2 को दुनियाभर में स्टैंडर्ड स्मार्टफोन को सीधे 24/7 हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे विशेष ग्राउंड हार्डवेयर की आवश्यकता खत्म हो जाती है। यह सैटेलाइट एक ग्लोबल कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है

जिसका लक्ष्य ये सुविधाएं देना-

फोरजी और फाइव जी वॉयस और वीडियो कॉल

हाई-स्पीड डेटा स्ट्रीमिंग

टेक्स्ट मैसेजिंग और हर जगह कनेक्टिविटी शामिल है।

यह भी पढ़ें- ISRO ने GSLV-F15 रॉकेट से की नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग