जिन्ना वाले बयान को शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने माना गलती, बोले फिसल गई थी जबान

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। 

हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान को अपनी गलती मानते हुए कहा है कि मेरी जुबान फिसल गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा बयान दिया था जिससे उनकी ही पार्टी के लोग हैरान रह गये थे।

चुनाव प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना ने भारत के विकास और आजादी में बड़ा योगदान दिया। बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना वाले बयान पर आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल मैंने जो कहा, वह जुबान फिसलने के चलते हुआ। उन्होंने कहा कि मैं मौलाना आजाद कहना चाहता था, लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना निकल गया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले BJP में बड़े-बड़े नेता कर दिए गए साइडलाइन

यहां बताते चलें कि मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है। सरदार पटेल से लेकर नेहरू तक, महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना तक, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक, इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं।

यह भी पढ़ें- किसान सभा में शत्रुघ्न ने साधा निशाना, अच्‍छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार ने जनता के ला दिए बुरे दिन

उन्‍होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती है, पार्टी से बड़ा देश होता है, देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। उन्होंने (मोदी) नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू किया तो वह बिल्कुल नीम के ऊपर करेला था।

यह भी पढ़ें- शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की पत्‍नी पूनम सिन्‍हा ने थामा सपा का दामन, लखनऊ में राजनाथ सिंह को देंगी टक्‍कर