#LoksabhaElection: खत्म हुई पहले फेज की वोटिंग, जानें किस राज्य में हुआ कितना मतदान

आरयू वेब टीम। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण मतदान संपन्न हो चुका है। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली थी। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम छह बजे तक चला। 16 राज्य और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई।

इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले गए हैं। जिसमें 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 102 सीटों के लिए पहले फेज में एक हजार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया। निर्वाचन आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम सात बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें- पहले चरण की वोटिंग के लिए थमा चुनाव प्रचार

राज्यों का वोटिंग प्रतिशत

यूपी – 57.66 %
अंडमान निकोबार-  56.87%
अरूणाचल प्रदेश-  65.49%
असम – 71.39%
बिहार-  47.74%
छत्तीसगढ़-   63.41%
जम्मू कश्मीर-   65.08%
लक्ष्दीप-  59.02%
मध्य प्रदेश-  63.50 %
महाराष्ट्र- 55.29%
मनीपुर – 68.62%
मेघालय – 70.84 %
मिजोरम-  54.18 %
नागालैंड – 56.77 %
पुडुचेरी – 73.25 %
राजस्थान-  51.07 %
सिक्किम – 68.06 %
तमिलनाडु-  62.19 %
त्रिपुरा-  79.92 %
उत्तराखंड-  53.65 %
पश्चिम बंगाल-  77.57 %

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, बंगाल में बम व मणिपुर में फायरिंग, लोकसभा चुनाव में कई जगह हिंसा