कोहरे ने बिगाड़ा फ्लाइट का संचालन, लखनऊ-दिल्ली की चार उड़ानें तीन दिनों तक निरस्त

उड़ाने निरस्त

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों के साथ ही फ्लाइट भी लेटलतीफी का शिकार हो रही है। शहर और आस-पास के इलाकों में सुबह से छाए घने कोहरे और खराब मौसम का सीधा असर चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें अपने तय समय से देरी से चलीं। इस बीच लखनऊ दिल्ली रूट की चार उड़ानें गुरुवार से तीन दिनों तक निरस्त रहेंगी।

वहीं बुधवार को दम्माम जाने वाली उड़ान 8ः30 घंटे देरी से उड़ान भर सका। कई और विमान भी देरी के शिकार हुए। उधर वीआईपी ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हुए। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का अमौसी एयरपोर्ट पर लोड अधिक है। कोहरे व परिचालन संबंधी कारणों से एयर इंडिया ने लखनऊ-दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें 25 से 27 दिसंबर के लिए निरस्त की हैं।

इस दौरान दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1720, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एआई-1821, दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान एआई-1717 तथा लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एआई-1524 निरस्त किया गया है। बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट की दो दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

जबकि लखनऊ से दिल्ली सहित कई शहरों की उड़ानें देरी से उड़ाना भर सकीं।दम्माम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक्सवाइ-896 सवा आठ घंटे, पुणे से लखनऊ आने वाली 6ई-338 आधे घंटे, अबुधाबी से आने वाली 6ई-1416 एक घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-6350 आधे घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 करीब छह घंटे, मुंबई से आने वाली आइएक्स-1026 तीस मिनट, हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 तीन घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-2172 पौन घंटे, बंगलुरु से आने वाली 6ई-196 पैंतीस मिनट, इंदौर से आने वाली 6ई-7422 चालीस मिनट, दम्माम से आने वाली 6ई-098 पौन घंटे लेट रही।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-वाराणसी समेत 20 जिलों में पड़ेगा अत्यधिक घना कोहरा, रेड अलर्ट जारी

इसके अलावा लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 चालीस मिनट, दिल्ली जाने वाली 6ई-2026 आधे घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 साढ़े पांच घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 तीन घंटे, इंदौर जाने वाली 6ई-7221 एक घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-399 पौन घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 एक घंटे, जयपुर जाने वाली 6ई-7027 एक घंटे लेट रही।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, रेलवे ने की स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा