आरयू वेब टीम। दिल्ली पुलिस के डीसीपी अभिषेक धानिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को घेरा है। डीसीपी के लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहने पर दीपके ने सवाल उठाए।
दीपके ने एक्स पर पोस्टकर कहा कि, “लॉरेंस बिश्नोई साहब गैंगस्टरों के लिए दिल्ली पुलिस के मन में जो सम्मान है, काश वे यही शिष्टाचार उन छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी दस प्रतिशत दिखा पाते, जो बस विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।”
हालांकि डीसीपी ने इसे स्लिप ऑफ टंग बताते हुए कहा कि हाल ही में अपने पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओमबीर बिश्नोई से मुलाकात की थी, उन्हीं का नाम दिमाग में था, इसी वजह से ऐसा हुआ कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक ज्वेलर पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बता दें कि डीसीपी अभिषेक धानिया दिल्ली फायरिंग मामले को लेकर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कह दिया. डीसीपी ईस्ट अभिषेक धानिया ने इसे अनजाने में हुई गलती करार दिया है।
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अटैक
दरअसल बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई में फायरिंग हुई। इस हमले के दौरान कांच के टुकड़े लगने से टाइगर घायल हुए हैं, जबकि टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है, फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। ये हमला उस समय हुआ, जब टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे और तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर कई राउंड फायरिंग की।




















