लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो का सर्वर डाउन, उड़ानें बाधित

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस का संचालन अचानक से ठप हो गया। पिछले करीब तीन घंटे सर्वर डाउन होने के कारण कई उड़ानों का संचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसको लेकर दोपहर 12:00 बजे से तीन बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वहीं 12 से 2:30 बजे तक इंडिगो की लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई उड़ान भी नहीं है। बताया जा रहा है। 2:30 बजे इंडिगो का एक विमान है। अगर मेंटेनेंस का काम 2:30 बजे तक नहीं पूरा हो पाया तो यात्रियों के बोर्डिंग पास मैनुअल तरीके से जारी किए जाएंगे।

इंडिगो का सर्वर ठप होने की वजह से एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है। काउंटर पर लंबी कतारें लग गई हैं और यात्री अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के चलते कई उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स के संचालन पर भी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, फंसे रहें यूपी के दोनों उपमुख्‍यमंत्री

एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो स्टाफ समस्या को ठीक करने में जुटे हैं। इंडिगो की तकनीकी टीम सर्वर को दुरुस्त करने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है, जिसके बाद उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 230 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो फ्लाइट को मिली टिश्यू पेपर के जरिये बम की धमकी, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग