नहीं रहे दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ, 67 साल की उम्र में निधन

आरयू वेब टीम। देश के मशहूर व दिग्‍गज पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अपरान्‍ह करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ। निधन की पुष्टि करते हुए उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में कल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पत्रकार विनोद दुआ को राहत, SC ने राजद्रोह का केस रद्द कर कहा, हर जर्नलिस्‍ट संरक्षण का हकदार

विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों से पीड़ित थे। दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आइसीयू में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ भी कोरोना से लड़े थे और इसके बाद से उनका शरीर लगातार कमजोर होता गया। दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पद्मविभूषण से सम्मानित इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन

दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- खैरागढ़ सीट से विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन