जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हुए राहुल गांधी, अब ये होगा पता

राहुल गांधी

आरयू वेब टीम। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन पर इस घर में प्रवेश किया है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को यह घर आवंटित हुआ था। राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने 55वें जन्मदिन पर इसकी जानकारी दी है।

राहुल गांधी अब दिल्ली के पांच सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे। इस इलाके में सिर्फ वरिष्ठ नेताओं को ही बंगले आवंटित किए जाते हें। बताया जाता है कि ये पूरा इलाका 24 घंटे हाई सिक्योरिटी में रहता है। इस जगह से संसद भी करीब है। अब लोगों को राहुल गांधी से मिलने के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी से होकर निकलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- BBC की रिपोर्ट पर बोले राहुल, ‘कोविड से कुंभ तक, सरकार ने छुपाई मौतें’

वहीं राहुल गांधी गुरुवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, हमारे सभी नेताओं और पार्टी के सभी बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम एक साथ खड़े हैं। सच के लिए न्याय के लिए और भारत के लिए।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के सवाल को संजय राउत ने बताया जनता की आवाज, कहा पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा