पाक ने फिर की गोलाबारी, मिला तगड़ा जवाब

नापाक हरकत
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रहवासी इलाकों में गोलाबारी की। पाक ने स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलेबारी का जवाब दिया। दोपहर तक गोलाबारी जारी रही।

यह भी पढे़- पाकिस्‍तानी अखबार ने रॉ एजेंट बता कराया था मौलवीयों को गिरफ्तार, भारत लौटे

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह साढ़े नौ बजे से छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ेें-आतंकवादियों को उसी भाषा में सेना,सुरक्षा कर्मी दे रहे हैं जवाब: राजनाथ सिंह

मोटार्र से भारी गोलाबारी से सीमावर्ती दिग्वार इलाके में रहने वालों के बीच हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि इस महीने नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में संघर्षविराम उल्लंघन की चार घटनाएं हो चुकी है।