पाक के किसी भी शहर पर अब मिनटों में कहर बरसा सकेगी ब्रह्मोस

ब्रह्मोस मिसाइल
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम।

भारत की ताकतवार मिसाइल ब्रह्मोस की शक्तियां जल्‍द ही और बढ़ने वाली है। मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) में शामिल होने के बाद भारत अब इसे रूस की सहायता से अपग्रेड करने जा रहा है। जिसके बाद यह 600 किलोमीटर की दूरी पर भी अपने टारगेट को मिनटों में निशाना बना लेगी। इस तरह से नई मिसाइल की जद में पाकिस्‍तान का हर कोना होगा। वह पाक के किसी भी शहर पर हमला करने में सक्षम होगी। भारत और रूस ने तय किया है कि वह संयुक्‍त रूप से जल्‍द से जल्‍द ब्रह्मोस की शक्तियां बढ़ाने में लग जाएंगे।

इस तरह स्‍पेशल होगी ब्रह्मोस

  • सटीक मारक क्षमता की वजह से इस मिसाइल से पाकिस्तान के पहाड़ी इलाकों में बने आतंकी ठिकानों समेत अन्‍य दुश्मनों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।
  • इसका इस्‍तेमाल, थल, वायु और जल सेना भी कर सकती है। यह हर जगह सही काम करती है। डिफेंस सिस्‍टम को चकमा देने की भी इसमें विशेषता है।
  • इस मिसाइल को अपग्रेड करने के लिए भारत और रूस को कोई खास मेहनत नहीं करनी होगी। ब्रह्मोस को इस तरह से बनाया गया हैं कि उसकी रेंज को बढ़ाया जा सकता है।
  • यह एक क्रूज मिसाइल है, इसलिए इसकी पूरी रेंज गाइडेड होती है। यह बिना पायलट वाले फाइटर प्लेन की तरह काम करती है। इसे बीच रास्ते में भी कंट्रोल करने में कोई दिक्‍कत नहीं है। इसके साथ ही आसानी से इसके एंगल भी बदले जा सकते है। इसे किसी भी एंगल से हमले के लिए लक्षित किया जा सकता है।