आरयू वेब टीम। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और जय ने पिता को मुखाग्नि दी। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि से पहले अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार मंच पर पहुंची और बिलखते हुए अपने पति को श्रद्धांजलि दी। मंच पर उन्हें सुप्रिया सुले ने संभाला लेकिन अंतिम प्रणाम करते समय भी वह फफककर रो पड़ीं। वहीं अपने चेहते नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा बरामती अजित पवार अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें- बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत
बता दें कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। हादसा बारामती में लैडिंग के समय हुआ। हादसे में प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई। अजित पवार के निधन के चलते महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- अजित पवार की मौत पर आदित्यनाथ-अखिलेश व मायावती ने जताया शोक




















