मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, ‘गोरखपुर, आजमगढ़ व सहारनपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी’

बारिश का अलर्ट
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में छुटपुट बारिश के बीच सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। जिससे आज प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के आसार है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। इससे गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर व आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश व जलभराव से थमी लखनऊ की रफ्तार, कुकरैल नाले में बहे लड़कों में एक लापता

इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस-पास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना।

यह भी पढ़ें- तेवर बदल रहा यूपी का मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी