आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 70 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में यूपी के बचे हुए उत्तरी- पश्चिमी हिस्से में भी मानसून पूरी तरह छा जाएगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला बना रहने वाला है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
मानसून ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पकड़ी रफ्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 30 जून तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी यूपी में 25 और 27 जून को भारी बारिश की चेतावनीज जारी की है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लखनऊ, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर।
यह भी पढ़ें- UP को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जताए बारिश के आसार
इसके अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना जताई।




















