प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री से अपील, ‘गाजा के बच्चों के लिए PM मोदी करें न्याय की मांग’

प्रियंका गांधी

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री के इजरायल के राजकीय दौरे पर वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी  पर निशाना साधा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि जब वे इजरायल के अपने आने वाले दौरे में नेसेट को संबोधित करें, तो वे गाजा संघर्ष पर भी बात करें। साथ ही बेगुनाह पीड़ितों व बच्चो के लिए न्याय की मांग की और दुनियाभर में सच्चाई और शांति के लिए भारत के ऐतिहासिक कमिटमेंट पर जोर दिया।

प्रियंका गांधी ने आज अपने आधिकारिक एक्स पर अकाउंट पर पोस्टकर कहा, “मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के अपने आने वाले दौरे में नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का जिक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत एक आजाद देश के तौर पर अपने पूरे इतिहास में सही के लिए खड़ा रहा है। हमें दुनिया को सच्चाई, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।”

प्रियंका गांधी ने ऐसे में बयान दिया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल के राजकीय दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर हो रहा है और यह प्रधानमंत्री का दूसरा इजरायल दौरा है, इससे पहले 2017 में वे इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगा, प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का आरोप पत्र किया जारी

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे। दोनों नेता भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई अहम तरक्की का रिव्यू करेंगे और साइंस और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस और सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, वॉटर मैनेजमेंट, ट्रेड और इकॉनमी और लोगों के बीच मेलजोल जैसे सहयोग के अलग-अलग एरिया में आगे के मौकों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें- गाजा से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मोदी सरकार के विचार न करने पर बोलीं प्रियंका, ये शर्मनाक-निराशाजनक