कतर में आठ पूर्व सैनिकों की गिरफ्तारी पर बोले नेवी चीफ, “जल्द निकल जाएगा समाधान”

नौसेना प्रमुख

आरयू वेब टीम। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को बताया कि चार दिसंबर को नौसेना दिवस है। एक साल बहुत चुनौती भरे रहे हैं। मिशन के मुताबिक वॉरशिप को तैनात किया गया। नेवी हमेशा कॉम्बैट तौर पर रेडी रही है। नौसैनिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई, ताकि अपना काम वो बेहतर तरीके से कर सके। नेवी के लिए विमानवाहक पोत विक्रांत का शामिल होना बहुत बड़ी बात है।

आज एक प्रेस कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कहा कि अग्निपथ स्कीम के जरिये 3000 अग्निवीर जॉइन कर चुके हैं। इनमें 341 महिला अग्निवीर हैं। कतर में आठ पूर्व सैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर नेवी चीफ ने कहा कि हमें जैसे पता चला, हम कोशिश कर रहे हैं कि मामला सुलझे, जिस लेवल पर हो सकता है, हमने अपनी बात रखी है। उम्मीद है जल्द ही इसका समाधान निकल जाएगा।

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘सरकार ने हमें आत्मनिर्भर भारत पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। हमने बताया है कि भारतीय नौसना 2047 तक आत्मनिर्भर बन जाएगी।” उन्होंने कहा कि नौसेना का लक्ष्य देश के लिए ‘भारत में निर्मित’ सुरक्षा समाधान हासिल करना है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि पहली बार ‘‘हम महिला नाविकों को नौसेना में शामिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का DRDO व नौसेना ने किया सफल परीक्षण

साथ ही एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि नेवी जॉइन करने के बाद आप नेवी फैमिली के सदस्य बन जाते हैं। आठ पूर्व सैनिकों की गिरफ्तारी के मामले में हमको पता चला था। हमारी कोशिश लगातार इस मामले समाधान करने की है। सभी एजेंसियों और हायर लेवल पर लगातार इसका समाधान करने की कोशिश चल रही है।

यह भी पढ़ें- वायु सेना दिवस पर IAF को केंद्र सरकार का तोहफा, ‘वेपन सिस्टम ब्रांच’ गठन के साथ महिला अग्निवीरों की भर्ती को मिली मंजूरी