सुल्तानपुर के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सपा में शामिल

चंद्रभद्र सिंह
अखिलेश यादव से मिलते पूर्व विधायक।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को सुल्तानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भेंट कर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज जनपद सुल्तानपुर के पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू ने भेंट कर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। चन्द्रभद्र के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बता दें कि चंद्रभद्र सिंह इसौली से विधायक रह चुके है। उनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक थे। सोनू सिंह ने वर्ष 2019 में सुल्तानपुर से बसपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, हालांकि करीब छह माह बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोनू  सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।