लखनऊ में आया भूकंप, उत्तराखंड-सिक्किम में भी हिली धरती

लखनऊ में भूकंप
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भारत के विभिन्न राज्यों में भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उत्तराखंड और सिक्किम में भी शुक्रवार को भूकंप आया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र राज्य के गोंडा जिले में था। भूकंप सुबह सात बजकर 32 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। हालांकि अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप से धरती हिली। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर में द किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप सुबह सात बजकर 48 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

यह भी पढ़ें- भूकंप से कांपी दिल्ली की धरती, लोगों में दहशत

वहीं शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में करीब दस से भी ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें- JK व अंडमान-निकोबार में आया भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग