आयोध्‍या पहुंचे महेंद्र पाण्‍डेय ने कहा राम राज्‍य की स्‍थापना है मोदी और योगी सरकार का उद्देश्‍य

रात्रि चौपाल
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों के सामने अपनी बात रखते महेंद्र नाथ पाण्डेय। (फोटो-आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। सूबे की राजधानी से सटे फैजाबाद जिले में गुरुवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ये प्रभु श्रीराम की धरती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को सुशासन, समरसता और शरणागत वात्सलता का संदेश दिया। साथ ही अराजकता और पाप के खिलाफ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सत्य की विजय का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकारों का उद्देश्य रामराज्य की स्थापना ही है।

यह भी पढ़ें- मोदी का पाक पर निशाना, आतंकवाद निर्यात करने वाले को करारा जवाब देगा भारत

प्रदेश अध्‍यक्ष ग्राम स्वराज अभियान के तहत फैजाबाद में परिक्रमा मार्ग स्थिति ग्राम सरेठी के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे थे।

समस्‍याएं सुनी तो विरोधियों पर भी साधा जमकर निशाना

चौपाल के दौरान महेंद्र पाण्‍डेय ने मोदी और योगी सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए उनकी समस्‍याओं को भी सुनने के साथ ही विरोधी दलों पर भी आज जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने लंबे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के शासन को भी आपने देखा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सत्ता के दौरान सरकारों के ऐजेण्डे में गांव तो होते थे, लेकिन इसलिए कि आप के नाम पर आए विकास का बजट लूट सके। परिवारवाद व जातिवाद की भठ्ठी में उन्होंने केवल आम आदमी के हितों को झुलसाया और अपनी तिजोरी भरते रहे।

यह भी पढ़ें- सबसे ज्‍यादा हमारी सरकार ने किया दलितों के मसीहा का सम्‍मान: मोदी

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष ने रात का खाना गांव के ही प्रदीप वर्मा के घर खाने के साथ ही आज रात उन्‍हीं के घर पर सोएंगे भी। चौपाल के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, स्थानीय सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें- पलायन रोकने के लिए गांव को बनाएंगे संपन्न: योगी