दर्दनाक: ईंट भट्टे की दीवार गिरने से छह मजूदरों की मौत, दो घायल

दर्दनाक हादसा

आरयू वेब टीम। हरिद्वार के रूड़की में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हरिद्वार के मगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईट के भट्टे पर छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए रूड़की के अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से ये हादसा हुआ। भट्टे की दीवार गिरने से उसके नीचे दर्जनों मजदूर दब गए। घटना की जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के समय पांच शव बाहर निकाल लिए गए। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर में शादी से लौट रहे कारसवार छह लोगों की दर्दनाक मौत

इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अभी दो गंभीर घायलों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मलबे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में ठंड होने के कारण भट्टे में काम करने वाले लोग हाथ सेक रहे थे। तभी एकाएक दीवार गिर गयी और लोग मलबे के नीचे दब गए। वहीं हरिद्वार डीएम और एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल का जायजा लेने के साथ घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक हादसा, शादी की रस्म अदा करने जा रहीं महिलाओं पर गिरी दीवार, मासूम सहित पांच की मौत, 17 घायल