आरयू ब्यूरो, लखनऊ। न्यू ईयर सेलीब्रेशन के बीच आज रात योगी सरकार ने 21 आइएएस अफसरों की कुर्सी बदल दी है। एक जनवरी को जिन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, उनमें आठ महिला आइएएस अफसर भी शामिल है।
आज रात जारी शासन की लिस्ट के अनुसार आइएएस अफसर अखंड प्रताप सिंह को सचिव निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश बनाया गया है। नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश, अपर्णा यू. को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, डॉ. सारिका मोहन को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रविंद्र कुमार प्रथम को सचिव नगर विकास विभाग राजस्व मिशन निदेशक अमृत और प्रबंध निदेशक यूपी जल निगम (नगरीय) बनाया गया है। दिव्य प्रकाश गिरी को सचिव लोक निर्माण विभाग, कृष्ण कुमार को सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी यूपी के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग, रेनू तिवारी को विशेष सचिव महिला कल्याण विभाग और सचिव राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- केंद्र से लौटीं IAS कामिनी चौहान को मिली प्रमुख सचिव GST की जिम्मेदारी
वहीं नवीन कुमार जीएस को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद के पद पर नियुक्त किया गया है। एसवीएस रंगा राव को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को सचिव वित्त विभाग, अरुण प्रकाश को विशेष सचिव राजस्व विभाग की जिम्मेदारी अब मिली है।
आइएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह सेकेंड को वर्तमान पद के साथ सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजीव सिंह को निदेशक समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक यूपीसीडको बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- UP में तीन कमिश्नर समेत 13 IAS अफसरों का तबादला, विजय विश्वास पंत बनें मंडलायुक्त लखनऊ
इसके साथ ही उमेश प्रताप सिंह को वर्तमान पद के साथ निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम यूपी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. वंदना वर्मा को निदेशक महिला कल्याण और प्रबंध निदेशक यूपी महिला कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइएएस कुमार प्रशांत को सचिव गृह विभाग और संदीप कौर को सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



















