सैनिकों की शहादत के विरोध में लखनऊ में व्‍यापारियों ने जलाया चीन का झंडा व राष्‍ट्रपति का पोस्‍टर, चाइनीज सामान नहीं बेचने का भी लिया संकल्‍प

आक्रोशित व्यारपारी
चीन के राष्ट्रपति की फोटो जलाते व्यापारी।

आरयू संवाददाता, लखनऊ। 20 से ज्‍यादा भारतीय सैनिकों की शहादत से देशभर में लोगों में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा। बुधवार को राजधानी लखनऊ के भी व्यापारियों ने घटना के प्रति रोष जताते हुए  प्रदर्शन किया। उदय गंज चौराहे पर व्‍यापारियों ने चाइना के झंडे अन्‍य सामान व चाइना के राष्ट्रपति का पोस्टर जलाकर विरोध जताया।

सैनिकों की शहादत से आक्रोशित व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चौराहे पर चाइना के राष्ट्रपति के पोस्टर, चाइना के झंडे जलाए। साथ ही चाइना के उत्पाद को कभी भी ना बेचने का भी संकल्प लिया।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा चाइना भारत से आर्थिक लाभ कमाकर भारतीय सैनिकों के लिए गोली बारूद खरीद रहा है और हमारे सैनिकों को शहीद कर रहा है। इसे देश का व्यापारी और जनता अब इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। संजय गुप्ता ने आगे कहा कि  व्यापारियों ने अब कभी भी चाइनीज उत्पाद नही बेचने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें- राहुल ने पूछा, 20 जवानों के शहीद होने पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री, बाहर आकर बताएं देश को सच्चाई, डरें नहीं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए चरणबद्ध तरीके से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान भी चलाएगा। साथ ही चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर चाइना को आर्थिक रुप से कमजोर करने का काम करेगा। संजय गुप्ता ने यह भी कहा अब पानी सर से ऊपर उठ गया है, चाइना को भारत के सैनिकों के साथ-साथ भारत की जनता और भारत के व्यापारी भी सबक सिखाने का काम करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वरिष्ठ महामंत्री दीपक लंबा, महामंत्री संजय त्रिवेदी, महामंत्री विजय कनौजिया  मोहित कपूर, डॉ. साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मसीह जमा गांधी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रिजवान, अखिल ग्रोवर, आशीष अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, संजय कुमार गुप्ता व विनोद अग्रवाल समेत अन्‍य व्‍यापारी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- लद्दाख: चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के अधिकारी समेत 20 जवान शहीद