UP: संविधान दिवस पर बुलाए गए विशेष सत्र से कांग्रेस-सपा का बहिष्‍कार, प्रदर्शन

संविधान दिवस
सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते सपा विधायक।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को योगी सरकार ने विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया। वहीं इस विशेष सत्र का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बहिष्‍कार किया। साथ ही इसका सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

सपा के विधायकों ने सदन के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। विरोध करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सपा सदस्यों ने संविधान की रक्षा की गुहार की और देश के लोगों से कहा कि ये सरकार का असली चेहरा अब दिखाई दे रहा है। सपा नेताओं ने सदन के बाहर 26 नवंबर 2019 संविधान बचाओं दिवस व किसानों के अलावा अन्‍य स्‍लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध किया।

संविधान दिवस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।

वहीं कांग्रेस के विधायकों ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या का प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन किया और कहा क उस राज्य में जो हो रहा है उसे देश की जनता देख रही है। कांग्रेस के विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अल्पमत की सरकार बनवा दी है जिसे एक दिन भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।

यह भी पढ़ें- संसद के संयुक्त सत्र में बोले मोदी, संविधान हमारे लिए सबसे बड़ा व पवित्र ग्रंथ

जबकि संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ विधि मंत्री ब्रजेश पाठक तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी थे। उधर विधान भवन प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान बड़ी संख्या में लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने विधानमंडल के विशेष सत्र से विपक्ष के गैरहाजिर रहने को बताया बापू का अपमान