संसद भवन की दीवार फांद घुसा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

सेंट्रल विजटा

आरयू वेब टीम। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक संसद भवन की दीवार फांदकर भवन के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि ये शख्स गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था, हालांकि वहां उसे पकड़ लिया गया है। फिलहाल शख्स से पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला कि शख्स संसद भवन के पास लगे पेड़ की सहायता से ऊपर चढ़ा और फिर दीवार फांदकर अंदर घुस गया। खास बात यह है कि एक दिन पहले यानी 21 अगस्त को ही संसद का सत्र अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया था।

बताया जा रहा है कि ये युवक भोर में छह बजे के आस-पास दीवार फांदकर अंदर घुसा था। यही नहीं इस शख्स ने रेल भवन की ओर से संसद में घुसने की कोशिश की है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया है। फिलहाल इस शख्स से पूछताछ की जा रही है। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वह संसद में क्यों घुसा, इसके पीछे उसका क्या मकसद था। क्या उसे यहां भेजने में कोई और भी साथ है।

यह भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपित नीलम-महेश को राहत, हाई कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया था। उस दौरान संसद की कार्यवाही के दौरान कुछ लड़के संसद भवन में घुस गए थे। सुरक्षा में इस बड़ी चूक को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआइएसएफ को दी गई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस इस जिम्मेदारी को निभा रही थी। संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर बीते कई दिनों से विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर हमलावर रहे थे। विपक्षी दलों की मांग है कि इस सुरक्षा चूक को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सदन में आकर बयान देने की मांग भी की थी।

यह भी पढ़ें- संसद भवन में विजिटर्स व सामान की जांच के लिए CISF तैनात