सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ कर राजनाथ सिंह बोले, खेलों की नई शक्ति बन रहा भारत

राजनाथ सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते राजनाथ सिंह।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पिछले साल लखनऊ के इसी ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई थी और इस साल इस प्रतियोगिता को बेहतर संस्करण आप सबके सामने है और यह सिलसिला आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगे भी जारी रहेगा। किसी भी देश या समाज के विकास का जो पैमाना होता है उसमें वहां पर जीडीपी के साथ-साथ देश के एथलीक का दुनिया भर के सपोर्ट इवेंट में कैसा परफॉर्मेंस होता है और स्पोर्ट जीडीपी कंट्रीब्यूशन पर भी ये निर्भर होता है यानी उसे देश की जीडीपी में स्पोर्ट्स का कितना बड़ा योगदान है यह भी एक बड़ा पैमाना होता है।

उक्त बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित कर कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल में भारत में खेलों के प्रति रुझान बहुत तेजी से बढ़ा है। अब हमको सफलताएं हॉकी और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी मिल रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियों ने भारत को खेलों में एक महाशक्ति बनाने की तैयारी की है।

राजनाथ सिंह ने कहा, पिछले साल मैं ऑस्ट्रेलिया गया था वहां पर मैंने देखा कि खेलों के प्रति वहां के लोगों का इतना अधिक रुझान है कि खेल उनके जिंदगी का हिस्सा है ऐसा नहीं कि सिर्फ क्रिकेट के खेल में अच्छे हैं, वहां पर हर खेल के अच्छे खिलाड़ी आपको देखने को मिलेंगे, जबकि वहां की आबादी बमुश्किल तीन करोड़ है। यानी लगभग दिल्ली की आबादी के बराबर। जब हम भारत में खेलों की बात करते हैं तो हम यह देख सकते हैं भारत में खेलों को कभी भी वह महत्व नहीं मिला जैसा कि मिलना चाहिए था, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

इस समाज में खेल और खिलाड़ियों के महत्व को न केवल समझा जाए, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का भी पूरा अवसर दिया जाए. भारत में पिछले दस से 12 वर्षों से खेलों को लेकर आप स्वयं महसूस करते होंगे एक माहौल में काफी बदलाव आया। राजनाथ सिंह ने कहा, पहले हम केवल एक क्रिकेट और हॉकी खेलने वाले देश के रूप में सारी दुनिया में जाने जाते थे और जब बात ओलंपिक खेलों की आती थी, तो मेडल टैली में अपना नाम तक दर्ज नहीं करा पाते थे, लेकिन अब भारत के बड़े-बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स में अपनी एक अलग पहचान बनाने में हम सफल साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने कहा, INS तारागिरी से नौसेना की शक्ति, मूल्य व प्रतिबद्धता होगी मजबूत

उन्होंने कहा, हमारा लखनऊ शहर अपने स्पोर्टिंग कलर के लिए पहले के समय में भी जाना जाता था, आजादी के बाद जब पहली बार नेशनल गेम का आयोजन किया गया तो 1948 में हमारे आपके इसी शहर में किया गया था। उसके बाद भी समय-समय पर यहां पर नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट आयोजित होते रहे और अब यह सांसद खेल महाकुंभ भी लखनऊ के स्पोर्टिंग कैलेंडर में जुड़ चुका है। इसके दो संस्करण हो चुके हैं। यह सिलसिला लगातार आगे भी बना रहे।

बता दें कि उद्घाटन से पहले लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने प्रतिभागियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी खुली जीप पर सवार हुए। सांसद राजनाथ सिंह के सामने प्रतिभागी बच्चों ने योगासन, ताइक्वांडो, तलवार बाजी, कलारिपयटू के जरिये कौशल दिखाए, जिसे देख राजनाथ सिंह समेत दर्शकों ने ताली बजाई।

यह भी पढ़ें- अयोध्या पहुंचे राजनाथ सिंह ने अनुष्ठान में लिया भाग, राम मंदिर का दर्शन कर कहा, आज मुझे मिल गया सब