सीतापुर में टूरिस्ट बस-कार की टक्कर, चालक घायल

बस-कार की टक्कर
घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस व लोग।

आरयू वेब टीम। सीतापुर के संदना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर हो गई। लखनऊ की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ नैमिष धाम जा रही एक टूरिस्ट बस और विपरीत दिशा से आ रही डिजायर कार के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जिसमें 25 यात्री घायल हो गए। टक्कर की आवाज इतनी भयावह थी कि आस-पास के ग्रामीण सहम गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रालामऊ गांव के पास करीब 11 बजे एक डिजायर कार (संख्या UP 78 FC 1911) मिश्रिख से सिधौली की ओर जा रही थी, जबकि टूरिस्ट बस (संख्या UP 32 ZN 6734) लखनऊ से नैमिषारण्य की दिशा में जा रही थी। रालामऊ गांव के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 25 यात्रियों समेत बस चालक चंदन शर्मा, निवासी एलडीए कॉलोनी, को चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

बस में लखनऊ की सचिवालय कॉलोनी के लगभग 25 यात्री सवार थे, जो इस हादसे बाल-बाल बचे। टक्कर के बाद डिजायर कार का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से वैन सवार तीन लोगों की मौत

इस संबंध में संदना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटिया ने मीडिया को बताया कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- बंथरा के फार्म हाउस में लगी भीषण आग, फर्नीचर-घरेलू सामान जला