भारत समेत इन देशों के पर्यटकों को मिलेगा मुफ्त वीजा, श्रीलंका की कैबिनेट में हुआ फैसला

श्रीलंका का वीजा

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। किसी भी देश की जीडीपी को मजबूत करने में पर्यटन का अहम योगदान होता है। श्रीलंका की माली हालत को सुधारने में जुटी वहां की सरकार ने अब पर्यटन के जरिए रेवेन्‍यू बढ़ाने के लिए एक स्‍कीम लॉन्‍च की है। श्रीलंका सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को भारत समेत कई अन्य देशों के लिए फ्री वीजा जारी करने का फैसला लिया है। कैबिनेट में श्रीलंका ने भारत, चीन, रूस, जापान समेत कई देश के लिए फ्री वीजा जारी करने के फैसले पर मुहर लगाई है। श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्री अली साबरी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें- बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम तो इन रोमांटिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्री ने इसे लेकर ट्वीट के जरिए एक्‍स पर जानकारी देते हुए कहा, सरकार ने 31 मार्च 2024 तक पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत भारत, चीन, थाइलैंड, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया जैसे देशों के लिए फ्री वीजा की शुरुआत की है। श्रीलंका सरकार की ओर से ये कदम तब उठाया गया है जब कुछ दिन पहले उनकी ओर ये कहा गया था कि कैबिनेट में इसे लेकर एक प्रस्‍ताव आया है। इस प्रस्‍ताव में पांच देशों के लिए ये सुविधा लॉन्‍च करने की बात कही गई थी।

श्रीलंका सरकार की ओर से रखा गया लक्ष्‍य

श्रीलंका सरकार का मानना है कि इस कदम के बाद उनके देश में पर्यटकों की संख्‍या 50 लाख तक पहुंच सकती है। सरकार ने ये भी कहा है कि मुफ्त वीजा से और ई टिकटिंग प्रणाली से वीजा लेने में खर्च होने वाले समय की बचत हो सकेगी।

वही चीन ने जिन 20 देशों में पर्यटकों की यात्रा की घोषणा की है, उनमें श्रीलंका भी शामिल है। अकेला श्रीलंका ही ऐसा देश नहीं है जो पर्यटकों के लिए यात्रा की घोषणा कर रहा है, चीन ने भी ऐसे 20 देशों की सूची जारी की है, जिनमें श्रीलंका शामिल है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में मिस कर रहें विदेशी नजारे तो घूम आएं देहरादून का मिनी थाइलैंड खर्च होगा बेहद कम