तहजीब के शहर में लेस्बियन, गे और किन्‍नरों ने निकाली गौरव यात्रा, खुलेआम किया लिपलॉक, देखें वीडियो

अनोखी परेड
हजरतगंज में गौरव यात्रा निकालते लोग।

आरयू संवाददाता, 

लखनऊ। अपनी तहजीब के लिए देश के साथ ही दुनिया भर में पहचाने जाने वाले लखनऊ में आज एक अनोखी यात्रा निकाली गयी। लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल व किन्‍नरों की ओर से निकाली गयी इस गौरव यात्रा को जिसने भी देखा पहले तो उसको अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं हुआ। यकीन होता भी कैसे ढोल नगाड़ें की थाप पर नाचते गाते ये लोग एक दूसरे को चूमते और गले लगाते नजर आ रहे थे।

अवध गौरव यात्रा कमेटी के सौजन्‍य से हजरतगंज के सिकंदबाग से जीपीओ पार्क तक निकाली गयी इस यात्रा में सैंकड़ों मेल, फिमेल के साथ क्रास जेंडर ने हिस्‍सा लेकर अजादी की मांग उठायी। हमे चाहिए आजादी के नारे लगाने वाले ये अनोखे प्रदर्शनकारी धारा 377 हटाने की मांग कर रहे थे।

रंग-बिरंगों गुब्‍बारे, बैनर, झंडे लिए यात्रा निकल रहे लोग खुद रंग-बिरंगे फैशन में नजर आएं। वहीं प्रदर्शन कर मांग उठाने वाले कुछ लोग मॉस्‍क से अपने चेहरे का हिस्‍सा ढ़के थे। अदब के शहर में शायद पहली बार निकाली गयी इस तरह की यात्रा को अधिकतर राहगीर को सहीं नहीं बताया।

वहीं कुछ लोग यात्रा निकालने वाले के समर्थन में भी नजर आएं। उनका कहना था कि अपनी मांग उठाने का लोकतंत्र में सबको अधिकार है।

यह भी पढ़ें- थाई स्‍पॉ के नाम पर गोमतीनगर में जिस्मफरोशी, सात युवतियों के साथ अधेड़ गिरफ्तार, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- न्‍यूयार्क के कॉमिक फेस्टिवल में अनोखे ढ़ग में नजर आए लोग