आरयू ब्यूरो,
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने इलाके के ही विवेक खण्ड में शुक्रवार की रात एक बिल्डिंग पर छापा मारकर सात युवतियों और एक अधेड़ को धर दबोचा। इस दौरान कई लोग मौके से भागने में सफल हो गए। आरोप है कि थाई स्पॉ के नाम पर बिल्डिंग में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल से अशलील सीडी समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। रात होने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार की गई युवतियों को महिला थाने भिजवा दिया। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- गोमतीनगर में कलयुगी बाप ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

बिना कपड़ों के भाग रहा था डॉक्टर
बताया जा रहा है पकड़ा गया अधेड़ कमलेश यादव आयुर्वेदिक का डॉक्टर है। छापे के वक्त वह आपत्तिजनक अवस्था में था, पुलिस को देखते ही बिना कपड़ों के ही भागने लगा। जिसपर पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं युवतियां अपना चेहरा छिपाने में लगी रही।
यह भी पढ़ें- पति रहता था विदेश, महिला का अश्लील वीडियों बना ब्लैकमेल कर हड़प लिए 13.39 लाख
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोमतीनगर स्टेशन के पास विवेक खण्ड की एक बिल्डिंग में थाई स्पॉ के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा है। जानकारी के बाद पुलिस ने बिल्डिंग पर छापा मारा तो एक अधेड़ आपत्तिजनक अवस्था में मिला। अधेड़ समेत वहां मौजूद सात युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ी गई युवतियां लखनऊ के अलावा दूसरे राज्यों की भी रहने वाली बतायी जाती है।
यह भी पढ़ें- एलडीए वीसी की चेतावनी के बाद भी इंजीनियर बढ़ा रहे अवैध निर्माण का दायरा