तेज भूकंप के झटके से हिला दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग

जोहान्सबर्ग में भूकंप

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत जोहान्सबर्ग में रविवार को भूकंप आया है। जिस कारण शहर की कई इमारतें हिल गईं। यूनाइट्स स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में आये भूकंप की रिक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.0 थी। भूकंप के बाद शहर में दहशत का माहौल है। काफी मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप आज भोर में करीबी ढाई बजे (0038 जीएमटी) पर सतह से करीब दस किलोमीटर (छह मील) नीचे आया। भूकंप के झटकों का असर जोहान्सबर्ग में रहने वाले प्रांतभर के निवासियों पर रहा। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि काफी घरों की छतों व दीवारों पर दरारें आईं हैं। कुछ जगहों की जमीनें भी धंस गई।

भूकंप की वजह से यहां के गौतेंग प्रांत में बिल्डिंग्‍स हिलने लगीं। यह वह जगह है जो शहर का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र है। जोहान्‍सबर्ग के लोगों ने इस भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वीडियो से पता लग रहा है कि भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- ताजिकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता

अगस्त 2014 में, जोहान्‍सबर्ग के पास एक सोने के खनन शहर में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। दक्षिण अफ्रीका में आने वाला आखिरी बड़ा भूकंप 6.3 तीव्रता का भूकंप था। सन् 1969 में पश्चिमी केप प्रांत में आए इस भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया था, हालांकि उस समय भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 12 था मगर संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में आया भूकंप, 7.1 रही तीव्रता