भूकंप का क्रम जारी, आज असम में महसूस किए गए झटके, घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप का डर
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। असर में गुरुवार को भूकंप के झटके ने लोगों को नींद से जगा दिया। भूकंप का पता चलते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, असम की राजधानी गुवाहाटी में गुरुवार सुबह करीब 5.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के बाद अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए और काफी देर तक घरों से बाहर खड़े रहे, हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके आए हैं। हालांकि, गनीमत ये रही है इन भूकंप से ज्यादा हानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- असम व हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

बता दें कि इस साल अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप सीरिया और तुर्किए के बॉर्डर पर आया, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। छह फरवरी को आए इस भूकंप में 1.5 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए और हजारों इमारतें नेस्तनाबूद हो गई। इस भूकंप की वजह से 1.5 मिलियन लोग बेघर हो गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई थी।

ये है भूकंप आने की वजह?

हमारी पृथ्वी मिट्टी की कई परतों से मिलकर बनी हुई है। धरती की गहराई में मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती रहती हैं। इन टेक्टोनिक प्लेट्स को मोटी परत भी कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, टेक्टोनिक प्‍लेट्स हर साल करीब चार-पांच मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये प्लेट दोनों तहर से यानी क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रूप में हिलती हैं। इस दौरान कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर चली जाती है। इस दौरान कई बार ये प्लेट्स एक दूसरे से टकरा जाती है। इनके टकराने से पैदा हुई ऊर्जा जब ऊपर की ओर निकलती है तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- फिर लद्दाख में आया भूकंप, इस देश में भी डोली धरती